झारखंड पंचायत चुनाव 2021, Jharkhand Panchayat Chunav Latest Updates, ceo.jharkhand.gov.in Official Website झारखंड राज्य में Jharkhand Panchayat Chunav 2021 की तैयारियों की प्रक्रिया तेज हो गई है। उम्मीद है कि मई महीने में झारखंड पंचायत चुनाव 2021 संपन्न हो जाएंगे। झारखंड पंचायत चुनाव से पहले झारखंड नगर निकाय चुनाव भी कराए जाने हैं। पंचायत चुनाव की चर्चा तेज हो गई है वैसे ही पंचायतों से जुड़े पुराने आदेश निर्देश की समीक्षा दे नए संदर्भ में शुरू कर दी गई है। सरकार ने Jharkhand Panchayat Election Latest Update के लिए नए निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
इन नए निर्देशों के अनुसार झारखंड पंचायत चुनाव 2021 में चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अपने पूरे कार्यकाल का ब्यौरा सरकार को प्रदान करना होगा। इस बही खाते के हिसाब में यदि कोई चूक पाई गई तो वह व्यक्ति दोबारा से पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएगा। यह आदेश केवल मुखिया के लिए ही नहीं बल्कि जिप अध्यक्ष और पंचायत समिति प्रमुख के लिए भी है उन्हें भी अपने कार्यकाल का पूरा ब्यौरा हिसाब के साथ सरकार के सामने पेश करना होगा।
Table of Contents
झारखंड पंचायत चुनाव 2021
झारखंड सरकार ने Jharkhand Panchayat Chunav के लिए नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुसार वर्तमान मुखिया सरकार को लेखा-जोखा दिए बगैर दोबारा चुनाव लड़ने में असमर्थ रहेंगे। यह अधिसूचना ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी की गई है जिसके अनुसार यदि कोई वर्तमान मुखिया झारखंड पंचायत चुनाव 2021 लड़ना चाहता है, तो उन्हें इन नई गाइडलाइंस को जरूर देखना चाहिए।

सरकार द्वारा 30 दिसंबर 2020 को ही यह अधिसूचना जारी कर दी गई थी, परंतु इस पर किसी ने कोई खास ध्यान नहीं दिया था| पर अब जबकि Jharkhand Panchayat Chunav 2021 जल्दी ही होने वाले हैं तो सरकार द्वारा शुरू की गई है अधिसूचना अब चर्चा में है। झारखंड पंचायत चुनाव 2021 की होने की संभावना में जून के महीने में है। राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट भी तेज होने लगी है। तो आइए Jharkhand Panchayat Election Latest Update के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
Highlights of Jharkhand Panchayat Chunav 2021
नाम | Jharkhand Panchayat Chunav 2021 |
अधिसूचना जारी की गयी | राज्य चुनाव आयोग, झारखंड सरकार |
वर्ष | 2021 |
लाभार्थी | पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभ | पंचायत चुनावो की जानकारी की उपलब्धता |
श्रेणी | झारखंड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ceo.jharkhand.gov.in/ |
विकास कार्यों का लेखा-जोखा देने के लिए दिया गया लिखित आदेश
सरकार द्वारा सभी जिला के अभियुक्तों को एक पत्र जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार स्पष्ट आदेश दिया गया है कि चुनाव के पहले पूरे कार्यकाल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा बकाया और संबंधित जनप्रतिनिधियों के पास मौजूद सरकारी सामग्रियों को सरकार को वापस करना होगा। इस आदेश के अनुसार जिला परिषद से संबंधित अभिलेख उपायुक्त, पंचायत समिति से संबंधित अभिलेख जिला पंचायत राज पदाधिकारी और मुखिया से संबंधित अभिलेख प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास जमा कराए जाएंगे।
सरकार ने इस आदेश के अनुपालन के लिए एक फॉर्मेट भी जारी किया है। यदि कोई जनप्रतिनिधि ऐसा नहीं करता है तो आगामी पंचायत चुनाव के वक्त अनिवार्य शपथ पत्र को अपूर्ण मानते हुए संबंधित अभ्यास और पदाधिकारियों पर सरकार द्वारा कार्यवाही की जा सकती है। जनप्रतिनिधियों ने जो कार्य किए हैं इनके सत्यापन होने के बाद इनकी जियो टैगिंग भी कराई जाएगी।
Jharkhand Panchayat Chunav 2021 नई गाइडलाइन्स
झारखंड पंचायत चुनाव 2021 की नई गाइडलाइंस के अनुसार कोई भी वर्तमान मुखिया जिन्हें अभी प्रधान कहा जा रहा है यदि वे दोबारा पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें अपने कार्यकाल में संपन्न योजनाओं से निर्मित इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अपने फंड से खरीदी गई सभी सामान की एक सूची बनानी होगी। इसके लिए वे पंचायत सचिव के सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं। यह सूची मुखिया द्वारा उनके क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी जाएगी। मुखिया द्वारा दिए गए हिसाब किताब की प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच की जाएगी एवं इसके क्लियर होने के बाद ही उन्हें Jharkhand Panchayat Chunav 2021 में लड़ने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
झारखंड पंचायत चुनाव 2021 मे देरी होने का कारण
झारखंड पंचायत चुनाव में पिछले चुनावों में चुने गए पंचायत के सदस्यों का कार्यकाल जनवरी 2021 में ही समाप्त हो चुका है। परंतु कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पंचायत चुनाव नहीं हो पाए थे इसका कारण कोरोना वायरस का संक्रमण था। इस संक्रमण के चलते पंचायत चुनावों में देरी आ गई थी। पंचायत चुनाव ना होने के कारण पंचायती व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए झारखंड सरकार ने कार्यकारी समिति के जरिए संचालन का आदेश जारी किया था। परंतु अब Jharkhand Panchayat Chunav 2021 मई में होने की संभावना है जिनकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं।
वीडियो द्वारा किया जाएगा फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य
झारखंड में Jharkhand panchayat chunav 2021 लड़ने की इच्छा रखने वाले वर्तमान मुखिया को अपने कार्यकाल का पूरा ब्यौरा प्रदान करना होगा। इनके कार्यकाल का जो ब्यौरा प्रदान किया जाएगा उसकी फिजिकल वेरिफिकेशन BDO द्वारा की जाएगी। यदि वीडियो उस लिस्ट से संतुष्ट होंगे तभी वे यह लिस्ट आगे जिला पंचायती राज पदाधिकारी को फॉरवर्ड कर देंगे । इसके बाद पंचायत राज पदाधिकारी भी इस लिस्ट के मुताबिक फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे और फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ही इससे संबंधित विभाग को आगे भेज दिया जाएगा।
झारखंड पंचायत चुनाव 2021 के लिए आवश्यक तिथियां
आगामी पंचायत चुनाव के लिए आयोग द्वारा राज्य के सभी डीसी को आने वाली 22 मार्च तक परिसीमन का कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए आयोग द्वारा फरवरी माह में ही आदेश जारी कर दिए गए थे। 22 मार्च तक परिसीमन पूरा करने के लिए परिसीमन को लेकर आपत्ति और सुझाव के लिए 9 मार्च की तिथि एवं जिला स्तर पर इसका निष्पादन करने के लिए 16 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद 17 और 18 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर वेरिफिकेशन का कार्य किया जाएगा।
वर्ष 2021 में होंगे झारखंड के तीसरे पंचायत चुनाव
अब तक झारखंड राज्य में केवल दो ही पंचायत चुनाव हुए हैं जिसमें पिछले चुनाव वर्ष 2015 में 4402 पंचायती सीटों के लिए हुए थे। परंतु इस बार वर्ष 2021 में यह चुनाव 4398 पंचायती सीटों के लिए किए जाएंगे। अभी इसके लिए कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है इसका निर्धारण परिसीमन के बाद ही किया जाएगा। झारखंड राज्य के बनने के बाद वर्ष 2010 में राज्य के पहले पंचायती चुनाव किए गए थे एवं इसके बाद वर्ष 2015 में दूसरे चुनाव संपन्न हुए थे। इस बार वर्ष 2021 में तीसरे पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं।
पंचायती प्रतिनिधियों की स्थिति
एक अनुमान के अनुसार Jharkhand Panchayat chunav 2021 में पंचायत के प्रतिनिधियों की स्थिति का ब्यौरा कुछ इस प्रकार है।
जिला परिषद सदस्यों की संख्या | 545 है |
पंचायत समिति सदस्य | 5,423 है |
ग्राम पंचायत (मुखिया) | 4,402 (वर्तमान में 4398) |
ग्राम पंचायत सदस्य | ५४,३३० |
कुल | 64,700 |
यह भी पढ़े – झारखंड मुख्मंत्री श्रमिक रोज़गार योजना: ऑनलाइन आवेदन (नौकरी कार्ड) श्रमिक रोज़गार कार्ड
हम उम्मीद करते हैं की आपको झारखंड पंचायत चुनाव से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।