IPS Kaise Bane: सारी सरकारी नौकरियों में से सबसे प्रतिष्ठित IAS (Indian Administrative Service) और IPS (Indian Police Service) को माना जाता हैं और कहा जाता हैं कि यह दोनों की परीक्षा में पास होना बहुत ज़्यादा कठिन हैं।
इन्ही में से एक की बात हम करेंगे जो हैं आईपीएस और IPS Full Form in Hindi (भारतीय पुलिस सेवा) होता है। तो आइये जानते है IPS Officer Kaise Bane
आईपीएस 1948 में स्थापित हुआ था। इसकी परीक्षा देकर आप एक पुलिस ऑफिसर बनते हैं। इसकी परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा का एक भाग हैं। आपने किरण बेदी जी का नाम तो सुना ही होगा जो कि पहली महिला आईपीएस ऑफिसर हैं।
विषयों की सूची
पढिए कि IPS Kaise Bane इसकी पूरी जानकारी हिंदी में जैसे Eligibility, Age Limit, Subject, Syllabus, Exam Details, Salary, Kaise Taiyari Kare और भी बहुत कुछ। सबसे पहले जानते हैं IPS full form और IPS Officer Eligibility.
Table of Contents
IPS Kaise Bane [2021 Updated]
IPS ka Full Form (Indian Police Service) होता है और आईपीएस बनने के लिए आपको UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित एक परीक्षा देनी रहती हैं। यह एक प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) हैं। हर साल लगभग 8 लाख से ज़्यादा प्रतिभागी इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। और उसमे से केवल 600 से 700 विद्यार्थी को चुना जाता हैं और वह आईपीएस बनते हैं।
अब हमने आपकी सरलता के लिए विस्तार से आईपीएस ऑफिसर कैसे बना जाता है (How to Be a IPS Officer) की Stepwise Full Guide For Becoming An IPS Officer दे रखी हैं। उसे पढ़ें और आईपीएस बनाने के लिए फॉलो करें –
1. दसवीं तथा बारहवीं कक्षा पास करें।
अगर आपने दसवीं कक्षा पास कर ली हैं तो आप सोचेंगे कि आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें? दसवीं के बाद आप Science, Commerce और Arts में से कोई भी प्रवाह लेकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखे और हर परीक्षा में अच्छे अंक लाने की कोशिश करे। साथ ही साथ आप अपने विद्यालय में होती गतिविधियाँ जैसे वाद-विवाद प्रतियोगिता, चर्चा, Quiz आदि में हिस्सा लेते रहे।
आप ज़रूर सोचेंगे कि आईपएस बनने के लिए 12th में कितने मार्क्स चाहिए? आईपीएस की परीक्षा के लिए आपके बारहवीं के अंक मायने नहीं रखते। बारहवीं के बाद आपको कोई भी स्नातक डिग्री करनी चाहिए। और साथ में आपको अपने देश-दुनिया की हर गतिविधि से अवगत रहना चाहिए। और अपनी Communication Skills पर सुधार करना चाहिए।
2. स्नातक डिग्री (Graduation) पूरी करें।
अगर आपके मन में सवाल हैं कि आईपीएस बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए तो आप आईपीएस के लिए कोई भी सब्जेक्ट ले सकते हो। उस विषय में स्नातक डिग्री का अभ्यास पूर्ण करें। और वह डिग्री ऐसे विषय में करनी चाहिए कि जो आपको पसंद हो और आसान लगता हो। ताकि आप वही विषय यूपीएससी कि परीक्षा के लिए मुख्य तौर पर ले सके।
3. UPSC की परीक्षा के लिए आवेदन करें।
अब यूपीएससी की परीक्षा के लिए ऑनलाइन वेबसाइट से आवेदन करें। जैसे कि हमने आपको बताया कि आईपीएस की परीक्षा यूपीएससी द्वारा आयोजित होती हैं। UPSC की परीक्षा यानि IPS Exam Pattern के तौर पर यह परीक्षा और पूरी चयन प्रक्रिया कुछ भागों में विभाजित हैं। आपको Preliminary Exam, Main Exam और Personal Interview देना होता हैं।
4. प्रेलिमिनारी परीक्षा (Preliminary Exam) पास करें।
यह प्रारंभिक परीक्षा हैं जो जून से लेकर अगस्त के बीच में आयोजित की जाती हैं। इसमे सारे प्रश्न Objective होते हैं यानि हर प्रश्न के उत्तर के लिए 4 विकल्प दिए होते हैं। इसमे 2 पेपर होते हैं जो कि 200 अंक के होते हैं। इसलिए यह कुल 400 अंक कि परीक्षा हैं।
इसमे Negative Marking होती हैं। इसके प्रश्न-पत्र हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषा में होते हैं। यह परीक्षा क्लियर करने के बाद ही आप आईपीएस कि मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं।
5. मेन परीक्षा (Main Exam) क्लियर करें।
यह परीक्षा नवंबर और दिसंबर के दौरान आयोजित होती हैं। इस परीक्षा में 9 पेपर होते हैं। जिसमे 7 पेपर Merit के होते हैं और 2 भाषा के होते हैं। इसमें 2 तरह के प्रश्न होते हैं Objective भी और निबंध के प्रकार के भी। यह परीक्षा क्लियर करने के बाद ही आप साक्षात्कार के लिए योग्य बनते हैं।
6. साक्षात्कार (Personal Interview) को क्लियर करें।
इस साक्षात्कार के 275 अंक होते हैं। यह लगभग आधे घंटे से 45 मिनट तक चलता हैं। इसमे आपका आत्मविश्वास, खुद को प्रस्तुत करने की क्षमता, आपके विचार, व्यक्तित्व, रवैया आदि को परखा जाता हैं।
7. आईपीएस (IPS) की ट्रेनिंग पूरी करें।
इन तीनों को क्लियर करने के बाद ही आपको आईपीएस की Training के लिए योग्य माना जाता हैं। IPS Ka Course Kitne Saal Ka Hota Hai? वह कोर्स यानि Training 3 साल की होती हैं। उन तीन सालों के बाद आपको पद दिया जाता हैं और आप आईपीएस की शपथ लेते हैं।
यह थी IPS Officer Kaise Bante Hain और IPS Selection Process in Hindi की जानकारी।
आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए योग्यता (Eligibility)
हर परीक्षा और पद के लिए कुछ योग्यता के मापदंड होते हैं। इसलिए आईपीएस बनने के लिए योग्यता के मापदंड भी हैं। IPS बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? यह जानने के लिए आगे पढे।
IPS Ke Liye Educational Qualification in Hindi
आपको किसी मान्य विश्वविद्यालय से एक स्नातक डिग्री (Graduation) प्राप्त होनी चाहिए। I आईपीएस के लिए स्नातक स्तर की पढ़ाई में 45 प्रतिशत अंक होना ज़रूरी हैं।
IPS Banne Ke Liye Nationality
आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए आप भारतीय होने चाहिए। साथ ही साथ अगर आप नेपाली या भूटानी हो तो भी आप आईपीएस के लिए परीक्षा दे सकते हैं।
IPS Ke Liye Age limit
आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए आयु सीमा कम से कम 21 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 32 साल हैं।
वर्ग | आयु सीमा | परीक्षा के प्रयास (Attempts) |
---|---|---|
General | 21-32 साल | 6 प्रयास |
OBC | 21-35 साल (+3 साल की राहत) | 9 प्रयास |
SC/ST | 21-37 साल (+5 साल की राहत) | कोई सीमा नहीं |
IPS Physical Qualification
IPS Physical Requirements कुछ इस प्रकार हैं।
- कद (Height) – आईपीएस बनने के लिए कितनी लंबाई (Height) चाहिए? आईपीएस बनने के लिए पुरुषों की कम से 165 सेमी (5 feet 5 inches) और स्त्रियों की कम से कम 150 सेमी (4 feet 12 inches) लंबाई होनी चाहिए।
- छाती (Chest) – IPS के लिए पुरुष उम्मीदवारों की छाती कम से कम 84 सेमी होनी चाहिए और महिला उम्मीदवार के लिए छाती 79 सेमी होनी चाहिए।
- नेत्र दृष्टि (Eye Sight) – स्वस्थ आंखों का दृष्टि 6/6 या 6/9 होना चाहिए और कमजोर आंखों का दृष्टि 6/12 या 6/9 होना चाहिए। द्विनेत्री दृष्टि आवश्यक हैं। आँखो पर दूर के नंबर -4.00D से ज़्यादा नहीं होने चाहिए और नज़दीक के नंबर +4.00D से ज़्यादा नहीं होने चाहिए।
PS Ki Tayari Kaise Kare
IPS Officer Kaise Bane Hindi Mein जानकर आप उसकी तैयारी करने के लिए ज़रूर उत्सुक होंगे और यह जानना चाहेंगे कि आईपीएस की तैयारी कैसे करे? तो देखते हैं आईपीएस सिलेबस इन हिंदी और IPS Ki Taiyari Ke Liye Subject
IPS Exam Syllabus in Hindi
प्रारम्भिक परीक्षा पेपर-1 (General Studies) | प्रारम्भिक परीक्षा पेपर-2 (CSAT General Studies) |
---|---|
वर्तमान देश-विदेश की घटनाएँ | Comprehension |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास | पारस्परिक और संचार कौशल |
भारतीय और विश्व भूगोल | तार्किक और विश्लेषात्मक कौशल (Logical and Analytical Skills) |
आर्थिक और सामाजिक विकास | सामान्य मानसिक क्षमता |
राज-व्यवस्था और शासन | निर्णय शक्ति और समस्या सुलझाने की क्षमता |
पर्यावरण की वर्तमान गतिविधियाँ | सामान्य गणित (दसवीं कक्षा तक का) |
आईपीएस की मुख्य परीक्षा में जो 9 में से 2 भाषा के पेपर होते हैं उसमे से एक आपकी चुनी हुई भाषा का होता हैं और दूसरा अंग्रेज़ी का होता हैं और दोनों 300 अंक के होते हैं। बाकी के 7 पेपर General Studies के होते हैं जिसमे से आखरी दो पेपर आपके चुने गए मुख्य विषय के होते हैं। इस परीक्षा में निबंध लेखन का महत्व होता हैं। उसके अलावा IPS के लिए सब्जेक्ट यह हैं:
- भारतीय संस्कृति
- विदेशी संबंध
- जैव विविधता
- सामाजिक मुद्दे
- टेक्नोलोजी
- सुरक्षा
- संविधान
- विश्व इतिहास
- भारतीय अर्थ व्यवस्था
- क्लाइमेट चेंज
इसी IPS पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर आपको तैयारी करनी होगी। उसके उपरांत आप छठी से लेकर दसवीं कक्षा का पूरा पाठयक्रम पढ़ लीजिए, रोज़ अखबार अच्छे से पढिए, समाचार देखिए, लिखने का अभ्यास कीजिए और खुद पर विश्वास रखिए।
आईपीएस की तैयारी के लिए किताबें में से कुछ मुख्य किताबें हैं –
- Indian Polity by Laxmikanth
- Geography of India by Majid Hussain
- General Studies based on NCERT Syllabus
- A Brief History of Modern India by Spectrum
- Indian Economy by Ramesh Singh
NCERT की सारी किताबों को Refer कर पाए तो अच्छा हैं। आज आप आईपीएस के लिए किताबों के साथ ऑनलाइन वीडियो भी देख सकते हैं।
यह थी IPS Officer Banne Ke Liye Jaruri Baate। अब जानते हैं आईपीएस ऑफिसर की सैलरी।
IPS Officer Salary
एक IPS Ki Salary उसके पद के हिसाब से होती हैं।
आईपीएस का पद | तंख्वाह |
---|---|
Deputy Superintendent of Police | 56,100 रुपए |
Additional Superintendent of Police | 67,700 रुपए |
Sr. Superintendent of Police | 78,800 रुपए |
Deputy Inspector General of Police | 1,31,100 रुपए |
Inspector General of Police | 1,44,200 रुपए |
Additional Director General of Police | 2,05,400 रुपए |
Director-General of Police | 2,25,000 रुपए |
Conclusion
IPS Officer Banne Ka Tarika in Hindi जानकर आपको यह बहुत मुश्किल लगा होगा। लेकिन अगर आसान होता तो सभी ही कर लेते। इसलिए अगर आपमे दृढ़-निश्चय और देश और समाज के लिए सेवा की भावना हैं तो आपके लिए कई हद्द तक यह आसान हो जाएगा।
आईपीएस की परीक्षा के लिए कोई संस्था के साथ जुड़िए और खुद भी अपनी जी-जान लगा दे। आईपीएस ऑफिसर (IPS Officer) बनने के लिए ज़रुरी चीज़े आपने इस पेज पर जान ली हैं जैसे – IPS Banne Ke Liye Kya Kare, IPS Ke Liye Konsi Degree Chahiye, आईपीएस ऑफिसर एग्जाम एलिगिबिलिटी और IPS Officer Exam Details in Hindi.
हमे आशा हैं कि इस लेख ने आपको आईपीएस बनने के लिए ज़रूर उत्साहित किया होगा। अगर आपको कोई असमंजस हैं तो आप हमे कमेंट कर के बता सकते हैं।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े:
IAS Kaise Bane? – आईएएस ऑफिसर कैसे बने पूरी जानकारी।