Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana Online | आपकी बेटी हमारी बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन | हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana In Hindi
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आज के दौर में भी लड़कियों को लेकर हमारे देशवासियों में नकारात्मक सोच है। आज भी भ्रूण हत्या जैसे अपराधिक मामले सामने आते हैं। जिसके कारण लड़की तथा लड़कों का अनुपात में काफी अंतर है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि Aapki Beti Humari Beti Yojana क्या है?, इस योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना क्या है?
हरियाणा सरकार द्वारा बेटियों कि शिक्षा को लेकर समय-समय पर कई सारी योजनाओं का आरंभ किया जाता है। Aapki Beti Humari Beti Yojana को हरियाणा की बेटियों के लिए आरंभ की गई है। इस योजना की शुरुआत सन 2015 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा कि उन सभी लड़कियों को जो 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद जन्मी है उन्हें ₹21000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता उन्हें 18 साल की आयु पूरी होने पर प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि परिवार में कोई दूसरी बेटी भी जन्म लेती है तो उसे 5 साल तक ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य लड़के और लड़कियों में होने वाले अनुपात को कम करना है तथा भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकना है।

किसको मिलेगा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ सभी गरीब परिवार के लोग उठा सकते हैं तथा वह परिवार भी उठा सकते हैं जो अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से है। Aapki Beti Humari Beti Yojana का लाभ उठाने के लिए बेटी की माता को गर्भवती होने पर आंगनवाड़ी केंद्र में अपना पंजीकरण करवाना होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Key Highlights Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana 2021
आर्टिकल किसके बारे में है | हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना |
किस ने लांच किया | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | हरियाणा की बेटियां |
उद्देश्य | लड़कियां तथा लड़कों में होने वाले अनुपात को कम करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2020 |
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य
Aapki Beti Humari Beti Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्यों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या को बराबर करना है। वर्तमान स्थिति में लड़कियों की संख्या हरियाणा में लड़कों से बहुत कम है। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से इस अनुपात को कम किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच में भी बदलाव आएगा। वह सभी लोग जो लड़कियों को बोझ समझकर गर्भ में ही हत्या करते थे। उनकी सोच में भी बदलाव आएगा। सरकार द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता को लड़कियों की पढ़ाई पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत परिवार की पहली बेटी को 18 वर्ष पूरे होने पर ₹21000 की राशि मुहैया कराई जाएगी।
- परिवार की दूसरी बेटी को 5 साल तक हर वर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ हरियाणा के नागरिक उठा पाएंगे।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आवेदन करवाना होगा।
- वह सभी लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या फिर अनुसूचित जाति, जनजाति से हैं वह योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ 22 जनवरी 2015 को या फिर उसके बाद जन्मी बेटियां उठा सकती हैं।
- इस योजना की राशि बेटी के 18 वर्ष होने तक भारतीय जीवन बीमा में जमा कर दी जाएगी।
- Aapki Beti Humari Beti Yojana 2021 के माध्यम से लोगों की लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच में बदलाव आएगा।
- भ्रूण हत्या में भी कमी आएगी।
- लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या में भी बराबरी आएगी।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2021 की पात्रता
- Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana 2021 का लाभ उठाने के लिए बेटी के माता-पिता को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए माता-पिता की पहली बेटी का जन्म 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद होना चाहिए।
- बेटी अनुसूचित जाति, जनजाति या फिर बीपीएल श्रेणी की होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए माता को गर्भवती होने पर अपने नजदीकी आंगनबाड़ी में पंजीकरण करवाना होगा।
Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana 2021 आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड की फोटोकॉपी
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- बेटी का जन्म होने पर माता-पिता को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा।
- अब आपको वहां से आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
- अब आपको सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके पश्चात आपको यह फॉर्म आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करना होगा।
- ध्यान रहे आपको आवेदन प्रक्रिया जन्म के 1 महीने के अंदर अंदर ही पूरी करनी होगी।
- आप इस आवेदन फॉर्म को स्वास्थ्य केंद्र में भी जमा कर सकते हैं।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको स्कीम्स के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको स्कीम्स फॉर चिल्ड्रन के लिंक पर क्लिक करना होगा।



- अगर आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना होगा।
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म फॉर आंगनवाड़ी केन्द्र या स्वास्थ्य केंद्र में जमा करना होगा।
Contact Information
अपने अपने इस लेख के माध्यम से आपको हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।
- Helpline Number- 18002000023
- Email Id- [email protected]