एपीएल /बीपीएल राशन कार्ड सूची, राजस्थान राशन कार्ड जिलेवार लिस्ट/विवरण, APL/BPL Ration Card List Online, राशन कार्ड आवेदन प्रकिया, एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने तथा अन्य पहलुओं की जानकारी इस लेख में साझा की जाएगी। राजस्थान राशन कार्ड सूची को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान के ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। वह सभी जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था वे ऑनलाइन मोड में लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
राजस्थान सरकार द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर Rajasthan Ration Card List 2021 जारी कर दी गयी है। राजस्थान राज्य के जिन व्यक्तियों ने अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है, वे लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर इंटरनेट के माध्यम से अपना नाम देख सकते हैं, और इस राशन कार्ड की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
Table of Contents
Rajasthan Ration Card List APL/BPL 2021
सभी आवेदकों के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जिला, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसार एपीएल /बीपीएल राशन कार्ड सूची 2021 को जारी किया गया है। सभी आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.raj.nic.in के माध्यम से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम की जाँच कर सकते है, इसके साथ ही आप राशन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं और रियायती दरों पर खाद्य प्रदार्थ प्राप्त कर सकते है।
भारत इस समय तेजी से पूर्णतः डिजिटलीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। इस क्रम में नागरिको को सभी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध कराने की कवायद हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सहयोग से डिजिटल माध्यम से APL/BPL Ration Card List जारी की गयी है। इस सुविधा के उपरांत अब राजस्थान में ऑनलाइन ही राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।
राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट Raj Food APL, BPL, AAY List
कुछ समय पहले तक राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड के आवेदन तथा राशन कार्ड लाभार्थी सूची/लिस्ट में नाम देखने के लिए विभागों तथा सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस प्रक्रिया में नागरिको के समय तथा धन दोनों की हानि होती थी, जबकि बहुत समय पर नागरिको को सम्बंधित सुविधाओं का भी लाभ प्राप्त नहीं होता था। इन सभी समस्याओ के निवारण के लिए राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
अब राजस्थान में सभी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ही Rajasthan Ration Card List 2021 में अपने नाम की खोज कर सकेंगे। इसके साथ ही यदि आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है, तब आप बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाए घर बैठे ही राजस्थान राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया तथा अन्य सभी विवरणों की जानकारी उपलब्ध कराएँगे।
Highlights of Rajasthan Ration Card List
योजना का नाम | राजस्थान राशन कार्ड सूची |
आरम्भ की गई | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
लाभार्थी | राज्य के स्थायी निवासी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
राशन कार्ड के प्रकार | एपीएल, बीपीएल तथा अंत्योदय |
लाभ | रियायती दरों पर खाद्य पदार्थों की उपलब्धता |
श्रेणी | राजस्थान सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | food.raj.nic.in/ |
राजस्थान राशन कार्ड 2021
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना
इस राशन कार्ड को राजस्थान सरकार द्वारा तीन भागों में विभाजित किया गया है। प्रदेश के वे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, तो उनको बीपीएल राशन कार्ड की श्रेणी में रखा गया है। प्रदेश के वे लोग जो गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं, तो उनको एपीएल राशन कार्ड की श्रेणी में रखा गया है। इन राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को कम दरों पर सरकार द्वारा राशन आवंटित किया जायेगा।
राजस्थान राशन कार्ड को परिवार की आय के आधार पर जारी किया जाता है। उनकी आय के अनुसार ही इस राशन का लाभ प्रदान किया जाता है। इस राशन कार्ड के माध्यम से राजस्थान राज्य के लोगों को सरकार द्वारा सभी शहर और गांव में भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे- चावल, चीनी, दाल, गेहू, केरोसिन आदि बहुत कम दरों पर प्रदान किया जायेगा, जिससे किसी के घर में खाने की आपूर्ति नहीं होगी।
राजस्थान राशन कार्ड सूची 2021 का उद्देश्य
हम जानते हैं कि हमारे देश में सबसे अधिक कार्य कागजातों द्वारा किये जाते हैं। इन कागजाति कार्यों के लिए ही व्यक्ति को अपने घर किसी कार्यालय में जाना पड़ता है, जिससे समय की सबसे ज्यादा बर्बादी होती है। इसी प्रकार राजस्थान राज्य में राशन कार्ड बनवाने या राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा इस सुविधा को ऑनलाइन कर दिया गया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि राजस्थान राशन कार्ड सूची 2021 में अपना देखने के लिए किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से भी ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर राजस्थान राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं। राज्य के जो परिवार आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, उन सूचीबद्ध लाभार्थियों को रियायती दरों पर खाद्य प्रदार्थ जैसे- गेहूँ, चावल, चीनी, केरोसिन आदि उपलब्ध कराया जायेगा।
राशन कार्ड के प्रकार
भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड को तीन भागों में विभाजित किया गया है, जिसकी जानकारी निम्न प्रकार दी गयी है-
- BPL Ration Card – यह बीपीएल राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों को दिया जाता है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करते हैं। इस राशन कार्ड के अंतर्गत परिवारों की वार्षिक आय 10000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के लोग राशन की दुकान से सस्ती दरों पर 25 किलो तक का अनाज खरीद सकते हैं।
- APL Ration Card – यह एपीएल राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों को दिया जाता है, जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं। राज्य सरकार द्वारा राज्य के इन परिवारों को एपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। इन एपीएल राशन कार्ड के ज़रिये राज्य के लोग राशन की दुकान से प्रतिमाह 15 किलो तक का आनाज रियायती दरों पर प्राप्त कर सकते है।
- AAY Ration Card – यह AAY राशन कार्ड उन परिवारो को दिया जाता है, जो बहुत ही ज़्यादा गरीब है और उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। इस राशन कार्ड के अंतर्गत लोगो की आय के आधार पर ये राशन कार्ड जारी किये जाते है। इस राशन कार्ड के जरिये एक परिवार प्रतिमाह राशन की दुकान से 35 किलो तक का अनाज सस्ती दरों पर खरीद सकते है।
APL, BPL, AAY राशन कार्ड धारको की संख्या
कुल राशन कार्डों की संख्या 2 करोड़ से भी ज्यादा है, जिसमें लगभग एक करोड़ साठ लाख ग्रामीण क्षेत्रों और बाकी शहरी क्षेत्रों के राशन कार्ड हैं। सभी राशन कार्डों की संख्या को अलग-अलग रूप में नीचे प्रदर्शित किया गया है-
- Annapurna Ration Card -8875
- Antoday Ration Card -681713
- BPL Ration Card -2492859
- State BPL Ration Card -635123
- Other Ration Cards -17072722
Benefits of Rajasthan Ration Card List
- राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट में जिन व्यक्तियों का नाम आएगा उन व्यक्तियों को सस्ती दरों पर गेहू, चावल, चीनी, केरोसिन आदि प्रदान किया जायेगा।
- इस राशन कार्ड के माध्यम से आप वोटर आईडी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग राशन कार्ड के माध्यम से विभिन्न रियायतों और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- राजस्थान राज्य सरकार द्वारा तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए गए हैं, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार रियायती मूल्य पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी राजस्थान राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
- राशन कार्ड राजस्थान राज्य के नागरिको के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।
- राजस्थान सरकार का लक्ष्य नए राशन कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतर आजीविका का माहौल बनाना है।
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट जिलेवार सूची कैसे देखें?
राजस्थान के जो इच्छुक नागरिक राजस्थान राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो उनको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “राशन कार्ड रिपोर्ट” के सेशन से ”जिलेवार राशन कार्ड विवरण“ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करके आपको रूलर अथवा अर्बन में राशन कार्ड संख्या पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- अब आपको इस पेज पर अपने ब्लॉक का चयन कर लेना है। इसके बाद आपको अगले पेज पर पंचायत का चयन कर लेना है।

- अब आपके सामने पंचायत के अंतर्गत सभी गाँवों के नाम प्रदर्शित हो जायेंगे। इसके बाद आपको अपने गाँव का चयन कर लेना है।

- इसके बाद अपना FPS Name यानि राशन की दुकान का नाम सेलेक्ट कर लेना है।

- अब आपके सामने कार्ड नंबर, कार्ड कैटेगरी और कार्ड धारक के नामों की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। इसमें अपना नाम वाले राशन कार्ड नंबर का चयन कर लेना है।

- इसके बाद आपके सामने क्षेत्र के उन सभी लोगों के नाम प्रदर्शित हो जायेंगे, जिनका नाम राशन कार्ड में लिस्ट में आया है और इसमें आप भी अपना नाम देख सकते हैं।
राजस्थान राशन कार्ड विवरण ऑनलाइन कैसे जांचे?
अगर आप अपने राशन कार्ड की विस्तृत जानकारी जैसे- राशन कार्ड नंबर, राशन डीलर का नाम और ऐसे अन्य विवरण ऑनलाइन जानना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “राशन कार्ड रिपोर्ट” के सेशन से “राशन कार्ड एवं राशन विवरण का विवरण देखे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।

- इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- राशन कार्ड नंबर, नाम, माता का नाम, पिता का नाम आदि दर्ज कर देना है और फिर जिले, क्षेत्र प्रकार, ब्लॉक, पंचायत आदि का चयन करके “खोजे” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको एक समान नामों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी, अब इसे माता और पिता के नाम से पुष्टि करके “राशन कार्ड नंबर” क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड का विवरण प्रदर्शित हो जायेगा। यहा अब आप राशन कार्ड के हर एक विवरण की जांच कर सकते हैं।
राशन कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करे?
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “राशन कार्ड रिपोर्ट” के सेशन से “राशन कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।

- इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- राशन कार्ड नंबर या फॉर्म नंबर को दर्ज करके “चेक स्टेटस” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
राजस्थान राशन कार्ड में ऑनलाइन संशोधन कैसे करे?
राजस्थान राज्य के जिन राशन कार्ड धारको के राशन कार्ड में गलत जानकारी जैसे-नाम, पता, परिवारों के सदस्यों का नाम आदि दर्ज हो गयी हो, तो आप आसानी से सही करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।

- इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- राशन कार्ड संख्या, राशन कार्ड में दर्ज मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर ई मेल आईडी और मुखिया के फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर आदि दर्ज कर देना है।
- अब आपको इस फॉर्म के आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर देना है।
- इसके बाद ई-मित्र या अपने निकट के सीएससी सेंटर में जाना है। इसके बाद आपको राशन कार्ड में जो भी सांसोधन कराना होगा।
- अब आपको एक अनुक्रमांक संख्या दी जाएगी उसे संभालकर रखे और साथ ही साथ अपने राशन कार्ड में संशोधन की भी जानकारी लेते रहें।
पॉस मशीन से राशन लेने की प्रक्रिया
राजस्थान राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी पॉस मशीन से राशन लेना चाहते है, तो वह नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “पॉस से राशन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको पॉस मशीन से राशन लेने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल जाएगी। आप इस प्रक्रिया को पढ़ कर पॉस मशीन से राशन ले सकते है।
शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको पेज को स्क्रोल करके “शिकायत दर्ज करे” के विकल्प क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आपको शिकायतकर्त्ता का नाम, मोबाइल नंबर तथा शिकायत का विवरण दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारियों के विवरण को भरने के बाद आप आवश्यक दस्तावेजों को उपलोड करके “Submit” के बटन पर क्लिक कर दे।
ऑनलाइन शिकायत की स्थिति कैसे जाने?
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको पेज को स्क्रोल करके “शिकायत की स्थिति जाने” के विकल्प क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आपको Grievance Id भरकर कॅप्टचा कोड को भरते हुए “View” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप आसानी से अपनी शिकायत की स्थिति की जांच की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।
ट्रांसफर एप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कैसे करे?
ऑनलाइन ट्रांसफर एप्लीकेशन सबमिट करने के लिए आपको नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “सबमिट ट्रांसफर एप्लीकेशन ऑनलाइन” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प का चयन करना होगा और लॉगिन फॉर्म आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करे और फिर कैप्चा कोड बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करे।
- जानकारी भरने के बाद लॉगिन का बटन दबाये और ट्रांसफर एप्लीकेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरे और सबमिट का बटन दबाकर अपना फॉर्म सबमिट करे।
पीओएस ट्रांजैक्शन रिपोर्ट कैसे देखे ?
आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके पोर्टल पर पीओएस ट्रांजैक्शन रिपोर्ट देख सकते है
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “पीओएस ट्रांजैक्शन रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में महीने तथा साल का चयन करे और जानकारी भरने के बाद सर्च का बटन दबाये और पीओएस ट्रांजैक्शन रिपोर्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगी।
डिस्ट्रिक्ट वाइज होलसेल प्राइस कैसे देखे?
नीचे कुछ आसान चरण प्रदान किये गए है जिनके द्वारा आप डिस्ट्रिक्ट वाइज होलसेल प्राइस देख सकते है।
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “डिस्ट्रिक्ट वाइज होलसेल प्राइस” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का चयन करना होगा और सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी।
जिलेवार वेयरहाउस लिस्ट कैसे देखे?
जिलेवार वेयरहाउस लिस्ट देखने के लिए आपको नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “डिस्ट्रिक्ट वाइज वेयरहाउस लिस्ट” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का चयन करना होगा और जिलेवार वेयरहाउस लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी।
जिलेवार विलेज लिस्ट कैसे देखे?
आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके पोर्टल पर जिलेवार विलेज लिस्ट देख सकते है।
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “डिस्ट्रिक्ट वाइज विलेज लिस्ट” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का चयन करना होगा और डिस्ट्रिक्ट वाइज विलेज लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी।
फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर फीडबैक दर्ज करने के लिए आप नीचे आसान प्रक्रिया का पालन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “फीडबैक” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको फीडबैक फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी भरे जैसे नाम, कांटेक्ट नंबर, ईमेल आईडी आदि।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट का बटन दबाकर अपनी फीडबैक जमा करे।
Contact Us
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “सम्पर्क सूत्र” के सेक्शन से अपने अनुसार विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने कांटेक्ट नंबर्स की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Helpline Number
कांटेक्ट नंबर: 0141-2227352 (कार्य के घंटे)
ईमेल: secy-food-rj [at] nic [dot] in, afcfood-rj [at] nic [dot] in
पता: खाद्य विभाग सरकार। सचिवालय, जयपुर (RAJ) – 302005
यह भी पढ़े – राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, हेल्पलाइन नंबर
हम उम्मीद करते हैं की आपको राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।