राजस्थान कौशल योजना पोर्टल 2021|राजस्थान कौशल पोर्टल|कौशल योजना पोर्टल राजस्थान|Rajasthan Kaushal Vikas Yojana|Rajasthan Raj Kaushal Yojana Portal| Raj Kaushal Portal
आज हम आपके लिए राजस्थान कौशल पोर्टल 2021 की जानकारी लेकर आए हैं| हम आपको बताएंगे कि राजस्थान कौशल योजना पोर्टल क्या है| आप किस प्रकार कौशल योजना पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं|लॉकडाउन के बाद आजीविका छिनने की पीड़ा झेल रहे श्रमिकों को आसानी से रोजगार मिल सके तथा श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे उद्योगों को सुगमता से श्रमिक उपलब्ध हो सकें इसके लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित राजकौशल पोर्टल तथा ऑनलाइन श्रमिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज का शुभारंभ किया।
हलोत ने बीते दिनों कोरोना संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में प्रदेश से श्रमिकों के पलायन तथा प्रवासी श्रमिकों के आगमन को देखते हुए ऑनलाइन लेबर एक्सचेंज बनाने के निर्देश दिए थे। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री अभय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मात्र दो सप्ताह में ही यह पोर्टल तैयार किया गया है। आवश्यकता को देखते हुए इस पोर्टल को जल्द ही मोबाइल ऎप प्लेटफार्म पर भी लाया जाएगा।
Table of Contents
राजस्थान कौशल योजना पोर्टल 2021
पोर्टल राजकौशल व ऑनलाइन एक्सचेंज सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग ने तैयार किए हैं। इस पोर्टल में 12 लाख प्रवासी श्रमिकों के साथ ही नियोजन कार्यालयों तथा भवन व अन्य संनिर्माण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों, आरएसएलडीसी तथा आईटीआई में प्रशिक्षित कुल 53 लाख से अधिक श्रमिकों और जनशक्ति का डाटा शामिल किया गया है। साथ ही करीब 11 लाख से अधिक नियोक्ताओं को भी इस पर पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा कोई भी श्रमिक इस पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण करा सकता है।
Rajasthan Raj Kaushal Yojana Portal Highlights
योजना का नाम | राजस्थान कौशल पोर्टल 2021 |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 5 जून 2021 को |
लाभार्थी | श्रमिकों को रोजगार प्रदान करना |
उद्देश्य | रोजगार प्रदान करना | |
राजस्थान कौशल पोर्टल का लाभ
- इसके द्वारा मजदूरो की योग्यता देख कर उनको वह काम दिया जाएगा जिसमें काम में मजदूर पूरी तरह निपूर्ण हो।
- मजदूरों की योग्यता देखने के लिए कौशल स्किल कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- यदि श्रमिक जिस कार्य में योग्य हो परन्तु उसे उसी कार्य के लिए फिर से प्रशिक्षण दिया जाए तो वह उसके लिए री-स्किल होगा।
- इस कार्य की गुणवत्ता को बढाने के लिए राज्य सरकार अप-स्किल कोर्स तैयार कर रही है।
कौशल योजना पोर्टल राजस्थान की पात्रता
- आवेदन करने वाला राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- प्रवासी श्रमिक राज कौशल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
- बेरोजगार मजदूर राज कौशल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2021
राजस्थान राज कौशल पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें
चरण 1: राज कौशल के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। www.rajkaushal.rajasthan.gov.in
स्टेप 2: होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना संपर्क नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें बटन पर क्लिक करें। (एसएसओ आईडी बनाएं)
चरण 4: ओटीपी दर्ज करें और पूरा फॉर्म सावधानी से भरें।
चरण 5: सबमिट बटन पर क्लिक करें और आप सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1। क्या मैं राज कौशल के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कर सकता हूं?
उत्तर:। नहीं, राज कौशल पर पंजीकरण आधिकारिक पोर्टल पर किया जाएगा, लेकिन आप ई-मित्र के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।
Q2। राज कौशल पोर्टल के क्या लाभ हैं?
उत्तर:। अगर आप बेरोजगार हैं तो राज कौशल पोर्टल के तहत आपको राजस्थान में नौकरी मिलेगी।