उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना|बाल श्रमिक विद्या योजना|UP बाल श्रमिक विद्या योजना UP Bal Shramik Vidya Yojana|Uttar pradesh Bal Shramik Vidya Yojana
प्यारे दोस्तों आज हम आपके लिए यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना की जानकारी लेकर आए हैं हम आपको बताएंगे कि बाल श्रमिक विद्या योजना क्या है आप किस प्रकार बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ उठा सकते हैं| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कामकाजी बच्चों के लिए UP बाल श्रमिक विद्या योजना योजना की शुरुआत की है|उन सभी बच्चों को जिन्हें स्कूल में होना चाहिए लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बाल श्रम करना पड़ता है ऐसे बच्चों के लिए आज एक नई योजना’बाल श्रमिक विद्या योजना’उत्तर प्रदेश में प्रारंभ की जा रही है|
जो बच्चे जब बचपन में ही अपने पारिवारिक खर्चे के लिए मजदूरी करने को मजबूर होते हैं तो यह न केवल उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, बल्कि इससे समाज और राष्ट्र की भी अपूरणीय क्षति होती है. देश में एक बड़ा समूह ऐसा है| जिसे अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण बालश्रम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है| इन सबके लिए समय-समय पर सरकारों ने कदम उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद यह महसूस किया गया कि बहुत बच्चे ऐसे हैं जो मजबूरी में बालश्रम करते हैं|
बाल श्रमिक विद्या योजना की शुरुआत 2,000 बच्चों के साथ की गयी है| सीएम ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि 2,000 बच्चे इस वर्ष लाभान्वित होंगे| और अगले वर्ष से हम लोगों के अटल आवासीय विद्यालय भी आगे बढ़ जाएंगे| बाल श्रमिक विद्या योजना’ ऐसी योजना है जिसमें बच्चों व उनके परिवारों के सभी प्रकार के खर्चों को उठाने का दायित्व श्रम विभाग अपने ऊपर लेने जा रहा है|
UP बाल श्रमिक विद्या योजना
बाल श्रमिक विद्या योजना बालकों को 1,000 रूपये व बालिकाओं को 1,200 रूपये प्रतिमाह देने की व्यवस्था के साथ यह योजना लागू हो रही है|सीएम योगी ने कहा कि बाल श्रमिक विद्या योजना’ में 8वीं,9वींऔर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को प्रति वर्ष 6000 रु. की अतिरिक्त सहायता देने का प्रावधान भी दिया गया है|सीएम ने कहा- प्रत्येक बच्चा असीम संभावनाओं का प्रकाश-पुंज है। इन संभावनाओं में राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आभा है। एक सभ्य समाज के रूप में इन संभावनाओं को यथार्थ में परिवर्तित होने हेतु अनुकूल अवसर उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है।
Uttar pradesh Bal Shramik Vidya Yojana
नाम | बाल श्रमिक विद्या योजना उत्तर प्रदेश |
किसने लांच की
| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी |
विभाग | श्रम विभाग |
किस मौके पर लांच हुई | बाल श्रम निषेध दिवस |
लाभार्थी | प्रदेश के बाल श्रमिक |
क्या लाभ मिलेगें | लड़के – 1000 रूपए/माह लड़की – 1200 रूपए/माह 8th, 9th और 10th पढने वाले बच्चों को 6 हजार प्रोत्साहन राशी |
बाल श्रमिक विद्या योजना पात्रता
- योजना का लाभ 8 से 18 साल के किशोरियों को ही मिलेगा|
- जिन बच्चों के माता पिता नहीं है, या कोई एक भी नहीं तो भी योजना का पात्र है|
- अगर बच्चों के माता पिता दोनों दिव्यांग है, या कोई एक भी है तो भी योजना का पात्र है|
- अगर बच्चों के माता पिता गंभीर बीमारी से ग्रस्त है तो भी योजना के पात्र होंगे|
उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना जरूरी दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र|
- आधार कार्ड|
- पासपोर्ट साइज फोटो|
- बैंक खाते का अकाउंट नंबर|
- मोबाइल नंबर
यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन
- उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना में आप पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा|
- अभी बाल श्रमिक विद्या योजना की घोषणा की गई है|
- जल्द ही ऑफिशियल लिंक जारी कर दिया जाएगा|
- उसके बाद आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|